Skip to content
All articles

घर पर TV की मदद से X-ray और MRI की साफ़ फ़ोटो कैसे लें

बिस्तर पर रखकर ली गई X-ray और MRI की फ़ोटो अँधेरी और चमकदार आती है, जिसे डॉक्टर ठीक से पढ़ नहीं पाते। TV पर “white screen” चलाकर 2 मिनट में साफ़ फ़ोटो लें। तस्वीरों के साथ आसान तरीका।

07 Oct 2026 2 min readBy Dr. Sunil Tank (PT)

Read in English →

हमारे ज़्यादातर मरीज़ घर से ही consultation लेते हैं और अपनी X-ray या MRI WhatsApp पर भेजते हैं। लेकिन बिस्तर पर रखकर ली गई फ़ोटो अक्सर ऐसी आती है: अँधेरी, और ऊपर ट्यूबलाइट की चमक। डॉक्टर को हड्डियाँ ठीक से दिखती ही नहीं।

बिस्तर की चादर पर रखी X-ray फ़िल्म की अँधेरी फ़ोटो, जिस पर ट्यूबलाइट की चमक पड़ रही है

देखकर समझें: पूरा तरीका इस 36 सेकंड के वीडियो में:

X-ray फ़िल्म पीछे से रोशनी देने पर ही साफ़ दिखती है। घर पर यह रोशनी आपका TV दे सकता है।

4 आसान स्टेप

  1. TV पर YouTube खोलें और white screen सर्च करें। कोई भी "White Screen" वीडियो चलाएँ और फ़ुल स्क्रीन कर दें। TV की brightness (रोशनी) तेज़ कर दें।
  2. कमरे की लाइट बंद कर दें। कमरे की लाइट से फ़िल्म पर चमक पड़ती है।
  3. फ़िल्म को सफ़ेद स्क्रीन के सामने सीधा रखें। किनारों से पकड़ें। स्क्रीन को हल्का सा छू सकते हैं, लेकिन ज़ोर से न दबाएँ, इससे TV खराब हो सकता है।
अँधेरे कमरे में सफ़ेद स्क्रीन वाले TV के सामने रखी X-ray फ़िल्म, रीढ़ की हड्डी साफ़ दिख रही है
  1. फ़ोन को सीधा सामने रखकर फ़ोटो लें, फ़्लैश बंद। Zoom न करें, फ़ोन को थोड़ा पास ले आएँ ताकि फ़िल्म पूरी स्क्रीन में आ जाए। फ़िल्म पर एक बार टच करें ताकि focus हो जाए, फिर फ़ोटो लें।
अँधेरे कमरे में सफ़ेद TV के सामने रखी X-ray की फ़ोन से फ़ोटो लेते हुए, फ़ोन में साफ़ तस्वीर

बस इतना ही। पहली और आख़िरी फ़ोटो देखिए: फ़िल्म वही है, लेकिन अब डॉक्टर उसे ठीक से पढ़ सकते हैं।

दो और ज़रूरी बातें

  • MRI फ़िल्म: इसकी एक शीट पर बहुत सारी छोटी तस्वीरें होती हैं। पहले पूरी शीट की एक फ़ोटो लें, फिर ऊपर के आधे और नीचे के आधे हिस्से की पास से एक-एक फ़ोटो।
  • लिखी हुई रिपोर्ट भी भेजें, सारे पन्ने। WhatsApp पर फ़ोटो HD में भेजें ताकि धुंधली न हों।

घर में TV नहीं है? Laptop पर वही white screen वीडियो चलाकर भी यही तरीका काम करता है।

अगर आप online consultation लेने वाले हैं, तो call से पहले ये फ़ोटो तैयार रखें। आप यहाँ appointment बुक भी कर सकते हैं।

DR

Dr. Sunil Tank (PT)

Physiotherapist at MyPhysioPoint, Jaipur. Reviewed for clinical accuracy on 07 Oct 2026. About the clinic

Have a question about your recovery?

Book an assessment with Dr. Sunil Tank — in clinic or online.